Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ जीतने पर भारतीय टीम को PM Modi सहित इन दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

जयपुर। भारत ने एशिया कप 2022 के अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को पटखनी देकर शानदर शुरूआत की है। भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो हार्दिक पांड्या रहे जिन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही अपना दम दिखाया। हार्दिक ने आखिरी ओवर में मोहम्मद नवाज को छक्का लगाकर यह मैच जिताया। हार्दिक पांड्या ने जहां 33 रन की पारी खेली और 3 विकेट लिए।

पास्तिान पर इस धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम को बधाईयां मिलनी शुरू हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई बडे नेताओं ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने ट्विट करके भारतीय टीम को बधाई दी।
भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, टीम इंडिया ने आज एशिया कप मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया है, उन्हें जीत की बधाई।
गृहमंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी । उन्होंने लिखा कि, एशिया कप 2022 में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत । यह काफी रोमांचक मैच था। इस शानदार जीत के लिए पूरी टीम को बधाई।इसे जारी रखें।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया, वाह क्या रोमांचक मैच रहा ।टीम इंडिया अच्छा खेली ।खेलों की यही सुंदरता है कि कैसे वे आनंद और गर्व के साथ देश को एक जुट एंव प्रेरित करते हैं।इसके अलावा और भी कई नेताओं ने भारतीय टीम को जीत की बधाईयां दी हैं।भारत.पाकिस्तान के मैच पर दुनिया भर की निगाहें थीं।