Asia cup 2023 Final: मोहम्मद सिराज के 'तूफान' में उडा श्रीलंका, फाइनल में 50 रन पर ढेर
जयपुर। एशिया कप 2023 का फाइनल आज यानि की 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम को भारत की करश्माई गेंदबाजी ने मात्र 50 रनों के स्कार पर ही ढेर कर दिया। मोहम्मद सिराज ने अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट झटके वहीं, हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया।
सिराज ने एक ओवर में झटके 4 विकेट
मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में चार विकेट झटक कर एशिया कप में रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले एशिया कप में कोई भी गेंदबाज ऐसा कारनामा नहीं कर पाया है। वहीं एशिया कप फाइनल में अजंता मेडिस जिन्होने 2088 में भारत के खिलाफ 13 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये थे के बाद मोहम्मद सिराज का आज दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सिराज ने 7 ओवर गेंदबाजी की और 21 रन देकर 6 विकेट चटाकाये।
बता दें कि श्रीलंका ने पहले टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले ही ओवर में श्रीलंका को जसप्रीत बुमराह ने कुशल परेरा का आउट करके बडा झटका दे दिया। परेरा 0 रन बनाकर पवैलियन लौट गये हैं। इस झटके बाद श्रीलंका टीम उबर नहीं पायी। श्रीलंका के मात्र दो ही बल्लेबाज दहाई के आंकडे में पहुंच पाये। श्रीलंक की तरफ से सबसे अधिक स्कोरर कुशल मेंडिस रहे जिन्होने 34 गेंदो पर 17 रन बनाये।