संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अस्मा हुई सम्मानित
जागरुकता वीडियो संदेश प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान किया हासिल
बूंदी 31 मई। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर बिड़ला सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला आईईसी समन्वयक अस्मा खान को सम्मानित किया गया। तम्बाकू मुक्त राजस्थान के अंतर्गत 100 दिवसीय अभियान के तहत आयोजित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जागरुकता वीडियो संदेश प्रतियोगिता में जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया। अस्मा ने डिजिटल वीडियो प्रतियोगिता में जिले से 94 जनजागरूकता के वीडियो विभाग के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए थे।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महेंद्र कुमार त्रिपाठी , जिला आईईसी समन्वयक अस्मा खान को प्रशस्ति पत्र और पुरुस्कार राशि देकर सम्मानित-पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शासन सचिव डा. पृथ्वी राज, एडीजी एसीबी श्री बी.एल. सोनी, मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, डब्ल्यूएचओ के कंट्री हैड रोड्रिको एच ऑफरिन सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।