स्काउटिंग कौशल होनहार बालकों को प्रशिक्षित करने में सहायक- जिला कमिश्नर

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

स्काउटिंग कौशल होनहार बालकों को प्रशिक्षित करने में सहायक- जिला कमिश्नर
बूंदी, 18 अगस्त। नेशनल ग्रीन कोर, ईको क्लब अंतर्गत राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड बून्दी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडावर में आयोजित इको क्लब प्रभारी, स्काउटर गाइडर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कमिश्नर (कब) एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिव प्रकाश शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड प्रवृत्ति से जुड़ने पर बालक बालिकाओं में अच्छे संस्कार मिलते हैं ।
उन्होंने छात्र छात्राओं को स्वावलंबन, स्वास्थ्य, चरित्र, अनुशासन एवं सेवा भावना के लिए प्रेरित करने की बात कही ।
बेहतरीन बूंदी के तहत स्वच्छता, शांति, समृद्धि के कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सर्कल ऑर्गेनाइजर (स्काउट) गिरिराज प्रसाद गर्ग ने इको क्लब अंतर्गत पर्यावरण चेतना, जल संरक्षण, स्वच्छता, नशा मुक्ति, प्रदूषण निवारण इत्यादि गतिविधियों के लिए इको क्लब के गठन एवं टोली विधि की जानकारी दी।
सहायक कमिश्नर एवं प्रधानाचार्य किशन लाल मीणा ने स्वागत किया। सहायक जिला कमिश्नर एवं सुंदरपुरा विद्यालय के प्रधानाचार्य रामस्वरूप मीणा ने स्काउट गाइड गतिविधियों, इको क्लब गतिविधियों तथा सामुदायिक सेवा, समाज सेवा की जानकारी दी। इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी गोपाल लाल मीणा ने पौधों का वितरण कर प्रकृति संरक्षण पर जोर दिया। संगोष्ठी में सेवक सिंह, अशोक चौधरी, विक्रम सिंह, अनुभव शर्मा, राधिका प्रजापति, लोकेश कुमारी मीणा, मो. साबिर अंसारी, ओम प्रकाश चौधरी, गोविंद प्रसाद यादव, सुरेश कुमार वर्मा, शारदा शर्मा ,शशि पालीवाल ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय की रेंजर मेट मेघा शर्मा, भारती कुमारी, मोनिका कालबेलिया, टीना सैनी को राष्ट्रीय स्तर पर मदुरई तमिलनाडु शिविर में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में सद्भावना की शपथ दिलाई गई।