Ajmer: सहायक स्टेट कमिश्नर ने किया स्काउट गाइड शिविर का निरीक्षण*
अजमेर 7मई । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र पुष्कर घाटी अजमेर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विमल चौहान सहायक राज्य कमिश्नर भारत स्काउट गाइड एवं ताराचंद जांगिड़ प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जवाजा एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर और सुरेश चन्द फुलवारी सचिव स्थानीय संघ जवाजा, मोहन सिंह चौहान सचिव स्थानीय संघ मसूदा एवं प्रधानाध्यापक कृष्णा कॉलोनी उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजेश परिहार स्काउटर एवं शारिरिक शिक्षक ने शिविर का अवलोकन किया ।
पुष्कर घाटी प्रशिक्षण केन्द्र पर स्काउट मास्टर बेसिक कोर्स,कब मास्टर बेसिक कोर्स, गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स और फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स कुल चार प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहे हैं ।इस शिविर में करीब 120 शिक्षक शिक्षिकाएं संभागी के रूप में भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की निरीक्षण करते हुए मंडल मुख्यालय अधिकारी मनमोहन ने जानकारी दी की प्रतिदिन कार्यक्रम अनुसार शिविर आयोजित हो रहा है।
आज इन्हें विभिन्न पायनिरिंयगि संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस शिविर में आज हाइक का कार्यक्रम रखा गया है इसके तहत विभिन्न संकेतों का प्रयोग करते हुए प्रशिक्षणार्थी बूढ़ा पुष्कर एवं सुधा बाई की हाई करेंगे इस व्यवस्था में यह पैदल हाइकिंग करेंगे कार्यक्रम में विनोद मेहरा शिविर संचालक में शिविर का परिचय प्रस्तुत किया एवं साफा एवं कार्य बंधन से मुख्य अतिथि विमल चौहान का अभिनंदन किया साथ ही ब्यावर जिले के लिए जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ करने के लिए तैयारी करने हेतु प्रस्ताव रखें इसमें अभिरुचि प्रशिक्षण तथा जिला मुख्यालय गठन के लिए भूमि आवंटन का प्रयास करें जिसमें प्रशिक्षण भी हो तथा मुख्यालय स्थापित भी हो शिविर संभागी में मुख्य रूप से महात्मा गांधी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं थी निश्चित रूप से यह प्रशिक्षण राज्य सरकार की योजना अनुसार विद्यालयों में स्काउट गाइड योजना को सफल रूप से संचालित करने के लिए उपयोगी सिद्ध होगा अब हमारे प्रत्येक महात्मा गांधी विद्यालयों में स्काउट गाइड संगठन उत्कृष्ट रूप से संचालित होगा एवं राज्य सरकार का लक्ष्य प्राप्त होंगे