विंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, वार्नर की वापसी

जयपुर न्यूज डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्य टीम की घोषणा कर दी है। टीम में डेविड वॉर्नर मार्कस स्टोइनिस मैच इन मार्च और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है दरअसल यह सभी खिलाड़ी हाल ही भारत दौरे पर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल नहीं थे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने इन खिलाड़ियों को आराम दिया था भारत के हाथों टी-20 सीरीज में 2-1 से मात खाने के बाद अनुभवी खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है.  

 भारत में कप्तान आरोन फिंच के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने वाले ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक खेले जा रहे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के लाइनअप में शामिल नहीं किए जाने के बावजूद टीम में बरकरार रखा गया है।  कैमरून ग्रीन ने भारत के खिलाफ खेले गए सीरीज में विस्फोटक पारी खेली थी। कैमरुन ग्रीन भारत के खिलाफ सबसे तेज Half century बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को एक बयान में कहा कि तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर एश्टन एगर 5 अक्टूबर को गोल्ड कोस्ट और दो दिन बाद ब्रिस्बेन के गाबा में वेस्टइंडीज सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे।

इस प्रकार है ऑस्ट्रेलिया T20 की  टीम-

: एरोन फिंच(Captain) , सीन एबॉट, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा