पुरस्कृत शिक्षक फॉर्म राजस्थान जिला इकाई सीकर की जिलाध्यक्ष निर्मला देवी ने सीकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सीकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सुमेर सिंह राव

 

सीकर l
पुरस्कृत शिक्षक फॉर्म राजस्थान प्रदेश महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के आव्हान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार, जयपुर द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को लागू करवाने हेतु मुख्य मंत्री महोदय को पुरस्कृत शिक्षक फॉर्म राजस्थान ,जिला इकाई सीकर की जिलाध्यक्ष निर्मला देवी के नेतृत्व में सोमवार को स्थानांतरण में प्राथमिकता एवम् रियायती दर पर भूखण्ड आवंटन करने कि घोषणाओं को शीघ्र लागू करने हेतु अविचल चतुर्वेदी जिलाधीश,सीकर को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन प्रस्तुत में पुरस्कृत शिक्षक फॉर्म जिला इकाई सीकर के पदाधिकारी प्रभु दयाल कुमावत सचिव, दिनेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष ,बसंती लाल सैनी कोषाध्यक्ष , फूला राम भादू सद्स्य , महेंद्र कुमार पारीक सदस्य एवम् शिमला कुमारी उपस्थित रहे ।