मिशन सुरक्षित बचपन '' के तहत विधालय में जागरुकता कार्यक्रम।

मिशन सुरक्षित बचपन '' के तहत विधालय में जागरुकता कार्यक्रम।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 21 सितंबर, जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बूंदी पुलिस की आेर से अभिनव पहल ''मिशन सुरक्षित बचपन'' का आगाज करते हुये साक्ष्य आधारित पुलिस प्रणाली लागू कर जागरुकता फैलाकर बाल अपराध को रोकने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिये। इस पर आज तालेडा कस्‍बे के महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में थानाधिकारी थाना तालेडा दिग्‍विजय सिंह , किशोर ईकाई अधिकारी सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र दीक्षित , प्रधानाचार्य राजेंद्र बैरवा , उप प्रधानाचार्य श्रीमती उषा शर्मा , राजेंद्र हाडा व चाइल्ड हेल्प लाइन से कृष्णा शर्मा द्वारा बालिकाओं को पोक्‍सो एक्‍ट कानून के संबंध में जानकारी दी। बच्चो को बाल अपराधो की जानकारी व इससे होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। बालिकाआें से जिज्ञासा व प्रश्‍नों के जवाब दिये गये। मिशन सुरक्षित बचपन के उदे्श्‍य से अवगत करवाया गया। इस दौरान करीब 70 से 80 बालिकाएं मौजूद रही।