आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर 6 जनवरी से....
बूंदी 3 जनवरी। आयुर्वेद विभाग के तत्वाधान में 10 दिवसीय निशुल्क अंतरंग चिकित्सा शिविर 6 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक पुरानी धानमंडी रोड स्थित किसान भवन में आयोजित किया जाएगा। आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ रमेशचंद जैन ने बताया कि अर्श(पाइल्स), भगंदर (फिस्टुला),फिशर आदि गुदा संबंधी रोगों का आयुर्वेदिक क्षारसूत्र विधि से राज्यभर से आये हुए क्षारसूत्र विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा।
आज इस शिविर के आयोजन की तैयारियों संबंधी बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज पेरडिवाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें इस शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई & आयोजन फ़ोल्डरों का विमोचन किया गया।इस अवसर पर आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ रमेशचंद जैन, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी के पीएमओ डॉ सुनील कुशवाह, शिविर प्रभारी डॉ गोबरी लाल मालव, शिविर प्रबंधक डॉ भोलेश जैन मौजूद रहे।