बी.एड. द्वितीय वर्ष परीक्षा तिथी घोषित, रीट भर्ती को लेकर फिर असमंजस

जयपुर। लाखों बेरोजगार रीट भर्ती परीक्षा का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने रीट भर्ती परीक्षा की तिथी 26 सिंतबर निर्धारित की है, लेकिन अब फिर से इस परीक्षा तिथी पर असमंजस की स्थिति बन गई है। दरअसल में बीएड के दूसरे वर्ष की परीक्षा तिथी जारी कर दी गई है, ये परीक्षा 25 सितबंर से आयोजित होने वाली हैं। ऐसे में अब द्वितीय वर्ष के छात्र और छात्रायें जो रीट भर्ती परीक्षा की तैयार कर रहे हैं वे रीट की तिथी को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का का कहना है कि वे रीट की तैयारी करें या बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा दें।
वहीं, दूसरी ओर अभ्यर्थीयों के एक समूह का कहना है कि अब रीट की परीक्षा किसी भी हालात में आगे नहीं बढ़नी चाहिए। अभ्यर्थीयों का कहना है कि वे सालों से रीट भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं और अब इंतजार बर्दाशस्त से बहार हो रहा है।

बेरोजगार महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव का tweet
बेरोजगार महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा है ​कि 25 सितंबर को B.Ed की परीक्षाऐं हैं ऐसे में बहुत सारे बीएड अध्ययनरत अभ्यर्थियों के कॉल आ रहे हैं। उपने यादव ने कहा है कि रीट भर्ती परीक्षा 26 सितंबर को ही आयोजित होगी और किसी भी हालात में रीट आगे नहीं होने देंगे। उपने ने लिखा कि b.ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा में अभ्यर्थियों को राहत के संबंध में जल्द मंत्री जी से मिलूंगा

10 सितंबर को विधानसभा का करेंगे घेराव
बेरोजगार महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने लंबित भर्तियां जल्द से जल्द पूरी करवाने नई,भर्तियां निकलवाने पेपरलीक,नकल प्रकरण,फर्जी डिग्रियों के मामले में सख्त से सख्त कानून बनवाने, बाहरी राज्यो का कोटा खत्म करवाने और 23फरवरी के समझौते की मांगों को पूरा करवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 10 सितंबर को विधानसभा का घेराव करने का एलान किया है।