Bagholi : बौद्धाचार्य ओपी बौद्ध सेवानिवृत
बौद्धाचार्य ओपी बौद्ध सेवानिवृत
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
गांव बौद्धाचार्य ओपी बौद्ग गुरुजी का सेवानिवृत कार्यक्रम बाल
बच्चों ,अभिभावक, ग्रामीणजनो , रोलान परिवार नवलगढ़ ओर विधालय परिवार बाघोली की गरिमामयी मे सम्पन हुआ। जिसमें विद्यालय परिवार ,ग्रामीण ओर बच्चों ने गुरुजी का साफा ओर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । नन्हे मुन्ने बच्चों ओर विद्यालय परिवार ओर आगंतुको ने गिफ्ट प्रदान किये। गुरुजी ने इस मोके पर विद्यालय को अपनी नेक कमाई से बीस हजार रुपये भेंट किये ओर साथ ही बच्चो को सत्य, अहिंसा के मार्ग पर निरंतर चलने पर हमेशा सत्य कि जीत अवश्य होती है।
नवलगढ़ शहर पहुंचने पर नगरवाशियो ने बघी-घोडी डीजे के साथ मुख्यमार्ग से घर तक जगह जगह पर फुलमाला ओर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस मोके पर डॉ. उपानंदजी महाथेरो राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान लखनऊ, प्राचार्य जयराम महरानियाँ, उपप्राचार्य मुकेश सैनी, मदन कुमावत, सरोज-अशोक मीणा, माया-गणेश मौर्य सराय,अजीत, दानसिंह, बनवारी सैनी, प्रेम महारानियां, विकाश, सुभाष धानक, रोबिन सिंह, सीमा बाबु ,प्रियंका, नीलम, पिंकी, प्रधानाध्यापक उमराव वर्मा बाघोली ढहर, सेवानिवृत्त अध्यापक बनवारी मौर्य ,सेवानिवृत्त व्याख्याता भोमराज बायल, इजी. मनीष बौद्ध बाघोली , राजकुमार, विजेंद्र , अमर सिंह बौद्ध, राजनबौद्ध उपस्थित रहे।