संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि समिति द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान महादान अभियान के तहत राष्ट्रीय बजरंग दल तहसील अध्यक्ष चंद्र सिंह ने अपने जन्मदिन पर ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया एवं प्रदीप व राहुल ने समिति के अध्यक्ष राजेश खोईवाल के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत रक्तदान कर गंभीर मरीज का जीवन बचाया। रक्तदान कर चंद्र सिंह ने कहा कि सभी को अपने जन्मदिन पर वैवाहिक वर्षगांठ पर या किसी भी किसी भी खुशी के मौके पर रक्तदान जरूर करना चाहिए मुझे खुशी है कि आज मेरे जन्मदिन पर मेरे रक्त दान करने से किसी अनजान मरीज को जीवनदान मिलेगा इसे बढ़ाकर खुशी कोई नहीं है। इसलिए सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए। इस दौरान मुकेश वर्मा सूरज राठौर सोनू डगोरिया रमेश मडावरा हनुमान रवि कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद |