चिराना गांव में स्थित सरकारी विद्यालय में लगातार 24 वर्षों तक अध्यापक पद पर बलवंत सिंह ने दी सेवाएं



सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय के स्टाफ व ग्रामीणों ने दी विदाई

रिपोर्ट शंकर लाल शर्मा 

उदयपुरवाटी ग्राम पंचायत चिराना में पूर्वी शहर में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवानिवृत्त समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के शिक्षाविद् अध्यापक बलवंत सिंह सैनी अपने कार्यकाल से सेवानिवृत्त होने पर समस्त ग्रामवासी एंव विद्यालय परिवार के द्वारा साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीबीईओ महेन्द्र सैनी ने भी माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  विजेंद्र कुमार ने  की उन्होंने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बलवंत सिंह सैनी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उज्जवल भविष्य की शभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यापक प्रभाती लाल सैनी ने कहा की बलवंत सिंह सैनी  आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं सादा जीवन उच्च विचार के धनी हैं कर्तव्य निष्ठावान व्यक्ति हमेशा सभी को साथ लेकर चलता है यह सब गुण सैनी में है सैनी से   शिक्षा लेने वाले छात्र छात्राए आज बड़े पदो  पर सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं एक अध्यापक की जिम्मेदारी होती है की वह बच्चो को अच्छी शिक्षा दे ओर बच्चो इस काबिल बनाए की वह  अपने देश तहसील व गांव का नाम रोशन करें यह सब शिक्षाविद  गुण बलबंत सिंह सैनी में है आज वे सेवानिवृत्त हो रहे हैं यह गांव हमेशा उनको याद रखेगा सैनी से हम आशा करते है की वे  समय समय  विद्यालय के  कार्यक्रमो मे आते रहे तथा अपनी  भूमिका निभाए‌ आप को बता दें कि अध्यापक बलवंत सिंह सैनी ने चिराना पूर्वी शहर सरकारी   विद्यालय में लगातार 24 वर्ष तक सेवाएं दीं जिनकी पहली नियुक्ति डूंगरपुर में हुई थी वहां  सेवाएं देने के बाद चिराना में उनकी नियुक्ति हुई उसके बाद वे लगातार चिराना पूर्वी शहर में सरकारी विद्यालय में सेवाएं दे रहे थे बुधवार को सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम का संचालन  अध्यापक भवानी सिंह शेखावत ने किया कार्यक्रम के दौरान  पूर्व अध्यापक प्रभाती लाल सैनी,द्वारका प्रसाद सैनी,प्रधानाध्यापक सीताराम सैनी,उपसरपंच मो. इकबाल शेख,विजयराज सैनी,रामसिंह सैनी,सुरेन्द्र जांगिड़,जगदीश प्रसाद,राधेकांत सैनी,मदन लाल,महेश कुमार,गोकुल चंद, सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।