बपावर कला सरपंच ने महानरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

छाया एवं फलदार पौधारोपण की योजना

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा । जिले की सांगोद पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बपावरकलां मैं सरपंच रविंद्र ने महानरेगा में चल रहे 4 मस्टोलो पर कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में श्रमिकों की छाया,पानी,मेडिकल,स्वास्थ्य, संबंधित जानकारी ली गई और श्रमिकों की समस्या सुनी व चल रहे कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण बनाने के सारे कार्यरत मेटो को निर्देश दिए गये ।

सरपंच संघ अध्यक्ष बपावर कला सरपंच रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में चल रही मस्टर रोल के कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, चारागाह में छायादार व फलदार पौधों को लगाने के स्थान का चयन किया गया जिसके लिए गड्ढे खुदवाने का कार्य प्रारंभ किया गया व साथ ही नर्सरी विकास कार्य व पार्क विकास कार्य को करवाने हेतु व ओपन जिम हेतु भी ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा भूमि चिन्हीकरण हेतु मौका देखा गया जिसमें शहरो की तर्ज पर गावो में भी पार्को का विकास हो सके ।

सरपंच गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास के चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया सभी लाभार्थियों को तय सीमा 15 अगस्त से पूर्व 100% आवास पूर्ण करने को कहा गया । तथा जिन आवास लाभार्थियों के शौचालय नहीं है उनसे स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय बनाने के लिए जानकारी दी गई व प्रेरित किया गया । जिसमें उप सरपंच श्री अल्ताफ हुसैन ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार मीणा, कनिष्ठ सहायक प्रेम नारायण वैष्णव, ओम प्रकाश गोचर आदि ग्राम पंचायत कर्मी निरीक्षण में उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना में 25 में से 11 आवासों का कार्य पूर्ण करवाया जा चुका है शेष भी निर्धारित अवधि से पूर्व ही पूर्ण करने के बारे में लाभार्थियों को बताया गया।