बाडमेर: जोधपुर हाइवे पर बस-ट्रेलर में भीषण टक्कर, 12 लोग जिंदा जले

जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के जोधपुर नेशनल हाईवे पर आज एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यह हादसा एक स्कूल बस और ट्रेलर में टक्कर के दौरान हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। यह भीषण भीडंत भांडियावास गांव में संस्कार स्कूल के पास हुई जब सुबह के लगभग 10.30 बज रहे थे। हादसे में 12 लोग जिंदा जल गए।
मृतकों में 5 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और बाकी ने अस्पताल में ही दम तोड दिया। मृतकों के अलावा 40 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को पास के नाहटा राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 13 को जोधपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पचपदरा, बालोतरा और रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। तीन दमकलों ने आधे घंटे में दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया।

यमराज बना ट्रेलर
एक पैसेंजर ने बताया कि बालोतरा से जोधपुर जा रही बस में 35-40 सवारियां बैठी थीं।
तभी एक ट्रेलर तेज स्पीड में रॉन्ग साइड से आया और बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आग गई और और बस व ट्रेलर धधक धधक कर जलने लग गये। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।