जयपुर। बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुल कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं। क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कोविड पॉजिटिव पाये जाने के बाद उन्हें कोलकात के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 49 वर्षीय सौरव गांगुली का आरटी-पीसीआर परीक्षण सकारात्मक आने के बाद एहतियात के तौर पर सोमवार देर रात उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गांगुली के स्वास्थ्य पर नजर रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "उन्हें कल रात वुडलैंड्स नर्सिंग होम ले जाया गया था। उन्हें दवा दी गई है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।"
डॉक्टर्स ने कहा कि वे सौरव गांगुली के इस मामले कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे और इसलिए, सोमवार रात को उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया। डाक्टर्स ने गांगुली के ब्लड़ सैम्पल्स को जीनोम अनुक्रमण भेजा जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें ओमीक्रॉन तो नहीं है।
बता दें कि सौरव गांगुली 24 दिसंबर को बांग्ला सुपरस्टार और टीएमसी सांसद देव की नवीनतम फिल्म टॉनिक के प्रीमियर में शामिल हुए थे और उन्हें नुसरत, यश, बाबुल सुप्रियो, टीएमसी विधायक मदन मित्रा आदि जैसी हस्तियों के साथ देखा गया था।
बता दें कि इससे पहले सौरभ गांगुली को इस साल की शुरुआत में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ हृदय संबंधी समस्याओं के बाद उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी की गई थी। सौरभ गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल की शुरुआत में COVID पाजिटिव आ चुके हैं।