सपने देखने से पहले मंत्री शहर की जनता से किए अपने चुनावी वादों को पूरा करें। गुंजल

संवाददाता

शिवकुमार शर्मा कोटा


कोटा :- सरकार बने ढाई साल से भी अधिक समय बीत चुका है परंतु सरकार में कुर्सी दौड़ है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। सरकार में चल रही अस्तित्व की लड़ाई के चलते प्रदेश की जनता अपने आप को लाचार महसूस कर रही है । अब झूठे वादों व जनता को गुमराह कर बनी प्रदेश की सरकार की नींव हिलाने का वक्त आ गया है। भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष को तैयार हो जाये यह बात आज कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने नयापुरा स्थित कार्यालय में कुन्हाड़ी मंडल के पार्षदों व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही ।
गुंजल ने कहा कि प्रदेश सहित शहर में विकास के नाम पर केंद्र सरकार द्वारा जारी स्मार्ट सिटी के पैसों को तंगे-बंगे लगाने का जो काम किया जा रहा है उसे शहर की जनता देख रही है वक्त आने पर जनता शहर में हो रहे इस अनियोजित विकास का जवाब जरूर देगी।
गुंजल ने कहा कि सपने देखने से पहले मंत्री शहर की जनता से किए अपने चुनावी वादों को पूरा करें। स्मार्ट सिटी के पैसों को अनियोजित ढंग से खर्च कर रहे मंत्री ने अब एक और सपना देखा है शहर में मिनी सचिवालय का उस सपने से पहले मंत्री शहर की जनता से किए अपने उस दस दिन के वादे को पूरा करें व अपने ही कार्यकर्ताओं से KEDL भगाने के नाम पर शहर में करवा रहे नौटंकी को बंद करें।
गुंजल ने कहा कि सरकार में अपने आप को ताकतवर समझने वाले मंत्री अपने चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में जमीन खरीदने के नियमों में ढील देकर एक प्रॉपर्टी डीलर की तरह काम कर रहे हैं व सरकारी जमीनों को योजनाओं के नाम पर ओने पौने दाम में बेचने में व्यस्त हैं जबकि आज से दस साल पहले भी जो कॉलोनिया यूआईटी ने बेची थी वहां भी लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। सरकार चंद पूंजीपतियों व दलालों के बीच घिर कर रह गई है। आमजन व शहरवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे हैं अब समय आ गया है कि भाजपा का कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं के लिए संघर्ष को आगे आए ।
इस अवसर पर नदीपार क्षेत्र के पार्षद बीरबल लोधा, बलविंदर सिंह बिल्लू, नवल हाडा, रवि मीणा, पूजा सुमन,पूजा केवट, कुसुम सैनी, पूर्व पार्षद विकास तंवर, धापू मेहरा, सुनीता मीणा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।