बेल्जियम की मेडीकल छात्राओं ने किया आयुर्वेद चिकित्सालय का भ्रमण

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बेल्जियम की मेडीकल छात्राओं ने किया आयुर्वेद चिकित्सालय का भ्रमण
बूंदी, 15 सितंबर। आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी का गुरूवार को बेल्जियम की मेडिकल छात्राओं ने भ्रमण किया और पंचकर्म चिकित्सा में उपचार भी लिया।
पीएमओ व पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ.सुनील कुशवाह ने बताया कि बेल्जियम से आई मेडिकल छात्राओं सारा, अनाया ने यहां की पंचकर्म ओटी, हर्बल गार्डन,अंतरंग चिकित्सा इकाई का भ्रमण किया। इस दौरान रोगियों से मुलाकात भी की तथा यहां की व्यवस्थाओं, आयुर्वेद, पंचकर्म के बारे में विस्तृत जानकारी ली। छात्राओं ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि आयुर्वेद, पंचकर्म चिकित्सा त्वरित राहत देने वाली, दूसरी पैथियों की अपेक्षा काफी प्रभावी है तथा भारत की परंपरा, बौद्धिक ज्ञान का हिस्सा है। इस अवसर पर नर्स संतोष शर्मा, संकरी बाई मौजूद रहे। पिछले 32 महीनों में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी में 19 देशों के 117 रोगी विजिट कर पंचकर्म चिकित्सा द्वारा उपचारित हो चुके हैं।