मानस कार्यक्रम में सीखे ध्यान के लाभ

मानस कार्यक्रम में सीखे ध्यान के लाभ

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी, 20 सितंबर। सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मानस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश राठौर द्वारा छात्र छात्राओं को मानव जीवन मै नैतिक शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर जोनल कोऑर्डिनेटर सौरभ मिश्रा द्वारा मोटिवेशनल व्याख्यान दिया गया । हार्टफुलनेस मेडिटेशन इंस्टिट्यूट से चाँदनी वरयानी द्वारा छात्र छात्राओं को हार्टफूलनेस्स रीलैक्सेशन करवाया गया। नर्सिंग ऑफिसर सुषमा यादव द्वारा हार्टफूलनेस मेडिटेशन कराया गया।
मनोचिकित्सक डॉ. मोहम्मद जावेद ने तनाव के कारण और उसके उपाय के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी प्रदान की ।कार्यक्रम अधिकारी बद्री लाल शर्मा द्वारा करियर सम्बन्धी एवं मुख्य अतिथि सतीश कुमार जोशी के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा मानस कार्यक्रम की उपयोगिता और मनुष्य के आज के समावेश के बारे मै जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक फादर रोविन जॉन , छात्र-छात्राएं एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।