Health Tips : बेर खाने के फायदे; इन परेशानियों से मिल सकता है छुटकारा
Benefits of Jujube Fruit: बेर का स्वाद मीठा होता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लोगों को इसका स्वाद जितना भाता है उससे कहीं ज्यादा यह सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। बेर में विटामिन, मिनरल्स और शुगर जैसे कई तरह के औषधीय और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। खाने के अलावा इस फल का इस्तेमाल दवाई बनाने में भी किया जाता है। बेर को सही तरीके से खाने से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं।
जानिए बेर खाने के फायदे।
1. हड्डियों के लिए - बेर खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। वहीं अगर हड्डियों की बात करें तो इसके सेवन से हड्डियों की कमजोरी दूर हो जाती है। बेर में कॉपर पाया जाता है जो हड्डियों को कमजोर होने से रोक सकता है। इसके साथ ही बेर में कैल्शियम और फास्फोरस भी होता है। ये हड्डियों के निर्माण और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
2 . वजन नियंत्रित करने के लिए - जो लोग अपना वजन नियंत्रित करना चाहते हैं, उनके लिए बेर का सेवन फायदेमंद होता है. बेर खाने से बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), फैट और वजन कम किया जा सकता है। इसी वजह से बेर वजन प्रबंधन के लिए जाना जाता है।
3. पाचन के लिए - पाचन तंत्र की समस्याओं से राहत पाने के लिए भी बेर का इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल, बेर को पाचन तंत्र को नियंत्रित करने वाली हर्बल औषधि माना जाता है। बेर में फाइबर होने के कारण यह आहार और संबंधित गतिविधियों के लिए अच्छा है
4. सूजन कम करने के लिए- बेर खाने से शरीर में सूजन को कम किया जा सकता है. बेर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। बेर में मौजूद जैव अणु सूजन को कम करने और रोकने में मदद कर सकते हैं।
5. दिल के लिए - बेर में कई फाइटोकॉन्स्टीट्यूएंट्स होते हैं। ये हृदय रोग को रोकने की क्षमता दिखाते हैं। ऐसे में दिल की बीमारी के खतरे से बचने के लिए बेर का सेवन किया जा सकता है।
6. अनिद्रा की समस्या- बेर खाने से अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है. बेर में सैपोनिन नामक पदार्थ होता है, जो नींद में सुधार कर सकता है। इसके साथ ही यह दिमाग को शांत करने और मानसिक तनाव को कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है।
7. कैंसर से बचाव के लिए - बेर में अमीनो एसिड, यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में महत्वपूर्ण माने जाते हैं।