प्रोपर्टी व्यवसाय की हत्या की सुपारी देने वाले सुपारी किलर गिरफ्तार

प्रोपर्टी व्यवसाय की हत्या की सुपारी देने वाले सुपारी किलर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी (कोटा संभाग)

बूंदी 23 सितंबर, प्रोपर्टी व्यवसाय की हत्या की सुपारी देने वाले सुपारी किलर सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
पूर्व मे गिरफ्तार किये जा चुके दो अपराधी
हत्या की सुपारी देने वाला देवलाल गुर्जर अपने सहयोगी राहुल खंगार व विजय तम्बोली को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की सुचना
होने पर फरार हो गया जिससे करीब 6 माह बाद पुलिस टीम ने तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा गम्भीर अपराधो मे वांछित अपराधीयो के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये
गये थे जिस पर अरविन्द भारद्वाज थानाधिकारी थाना सदर बून्दी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा प्रोपर्टी व्यवसायी की सुपारी लेकर हत्या करने आए आरोपीयो मे से वाछिंत आरोपी देवलाल गुर्जर पुत्र रामकिशन
गुर्जर उम्र 44 साल निवासी रावला चौक की गली देवपुरा थाना कोतवाली बून्दी को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार ।

यह था मामला 05 मार्च 22 को रामदेव गुर्जर पुत्र सुरजमल गुर्जर, निवासी गेट नं. 01, रजत गृह बून्दी ने थाना सदर मे
रिपोर्ट दर्ज करायी की मेरे फोन पर मोबाइल नम्बर 8505060879 से फोन आ रहा है तथा मुझे मारने की धमकी दी जा रही है तथा अग्यात
व्यक्ति मेरे घर पर आकर मुझे मारने की धमकीया दे रहा है। इस पर थाना सदर टीम द्वारा मामले की गम्भीरता से लेते हुए परिवादी के घर पर
पहुची तथा मकान के आस पास छिपकर बदमाशो पर निगरानी रखी गयी। तभी दो संदिग्ध बदमाश फरियादी के मकान पर आए तो
पुलिस ने दोनो को ही दबोच लिया था । दबोचे गये आरोपी राहुल खंगार व विजय तम्बोली थे

आरोपीयो को
गिरफ्तार कर दोनो के कब्जे से एक देशी पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस व एक धारदार लोहा का चाकू बरामद कर मु.न.126/22 धारा 3/25,4/25 आर्म्स एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान किया गया
गैंग मे शामिल लोगो व सुपारी देने वाले दुसरे व्यक्ति की तलाश की गयी । गैंग मे शामिल सुपारी देने वाले अपराधी देवलाल गुर्जर पुत्र रामकिशन जाति गुर्जर उम्र 44साल निवासी रावला चौक की गली देवपुरा थाना
कोतवाली बून्दी उक्त दोनो के पुलिस द्वारा पकड़े जाने की खबर लगते ही फरार हो गया था। हत्या करने की सुपारी देने वाला
देवलाल गुर्जर को थाना सदर टीम द्वारा तलाश कर धारा 115, 120 बी ता. हि. मे गिरफ्तार किया गया
पुलिस टीम - 1. अरविन्द भारद्वाज पु. नि. 2. ज्ञानेन्द्र सिंह सउनि 3. मायाराम कानि. 1416, 4. लईक मोहम्मद कानि. पुलिस थाना
सदर जिला बून्दी राज