मणकसास के डॉ अजयपाल सिंह को भारतेंदु हरिश्चंद्र राष्ट्र भाषा हिंदी गौरव सम्मान _2022 एवं विश्वशांति मानव सेवा सम्मान _2022
राकेश सैनी
बाघोली l
बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (पंजी.) एवं विश्व शांति मानव सेवा समिति(रजि.) आगरा,उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में मणकसास के निवासी डॉ अजयपाल सिंह शेखावत ,विभागाध्यक्ष ,हिंदी विभाग,देश भगत विश्वविद्यालय,पंजाब को दलित साहित्य में उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए अनवरत कार्य करने के कारण विश्वशांति मानव सेवा सम्मान _2022 और भारतेंदु हरिश्चंद्र राष्ट्रभाषा हिंदी औरव सम्मान _2022 से सम्मानित किया गया। डॉ शेखावत ने कहा कि यह सम्मान मैं समाज के दलित और पिछड़े भाई बहनों और साहित्य प्रेमियों को समर्पित करता हूं। हमें सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए जाति पाति से ऊपर उठाकर पिछड़े लोगों को आगे बढ़ाने के प्रयास करने होंगे , और साहित्य व संस्कृति को संजोना होगा ।युवा नेता रोशन लाल वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मणकसास स्टैंड पर मिठाई बांटी कर खुशियां मनाई गई।