भारतीय किसान संघ द्वारा मुख्य मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

डीग, भारतीय किसान संघ द्वारा जिला कलेक्टर डीग को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम भारतीय किसान संघ प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी इंजीनियर घमंडीसिंह नहारौली एवं सत्यवीर सिंह जिलेदार की अध्यक्षता में डीग जिले के किसानों की 9 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया l डीग जिले के किसानों की 9 सूत्री मांगों में हर खेत पानी हेतु ERCP  परियोजना को डीग जिले की समस्त तहसीलों को जोड़ा जाए एवं किसानों को 12 घंटे सिंचाई हेतु स्थाई बिजली दी जाए , डीजल पेट्रोल की कीमत उत्तरप्रदेश के बराबर की जावे डीग जिले के प्रत्येक गांव को गड्ढा मुक्त करके सड़कों से जोड़ा जाए डीग जिले में रेलवे का विस्तार कर दिल्ली लाइन से सीधा जोड़ा जाए एवं दिल्ली के लिए प्रतिदिन ट्रेन शुरू की जावे , राजस्थान की सभी कृषि मंडी  में से KKF किसान कल्याण कोस एवं मंडी शुल्क को खत्म किया जावे , डीग जिले की प्रत्येक तहसील पर गौशाला का निर्माण हो , किसानों को फसल का भावांतर स्कीम पर राजस्थान सरकार खरीद कर किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य दे एवं तहसील अध्यक्ष हेमसिंह फौजदार ने बताया कि किसानों को  खाद बीज सरकार द्वारा तय कीमत पर दिया जाए एवं खाद बीज विक्रेताओं को रेट की नोटिस बोर्ड पर लिखित सूचना किसानों को दे एवं स्टॉक को लिखित में नोटिस बोर्ड पर जारी करें एवं किसानों के लिए कंट्रोल रूम सरकार स्थापित करें आदि विभिन्न किसानों की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया l ज्ञापन देने वालों में इंजीनियर घमंडीसिंह नहारौली सत्यवीरसिंह जिलेदार डीग तहसील अध्यक्ष हेमसिंह फौजदार सुभाष हवलदार श्रीनिवास रघुनाथ सरपंच आदि किसान भाई मौजूद रहे l