राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, इन शर्तों के साथ कल से खुलेंगे 5वीं तक के स्कूल

जयपुर। कोरोना के कम होते हुए असर को देखते हुए राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए प्राइमरी तक के स्कूल कल से खोलने की घोषणा कर दी है। सरकार ने फिलहाल 40 प्रतिशत बच्चों को ही स्कूल में बुलाने की अनु​मति ​दी है। बच्चों को ऑड-ईवन रोल नंबर के आधार पर क्लास में बुलाया जायेगा।
सरकार की तरफ से जारी गाईडलाइन के अनुसार बच्चों को क्लास में आना अनिवार्य नहीं होगा। ऐसे में छात्र घर बैठकर भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। फिलहाल छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म में जाना जरूरी नहीं है।
सरकार की गाइडलाइन

  1. जैसा की हमने बताया फिलहाल 40% स्टूडेंट्स को ही हर दिन क्लास में बुलाया जाएगा। बच्चों को ऑड-ईवन रोल नंबर के आधार पर क्लास में बुलाया जायेगा।
  2. स्कूल में कैंटीन बंद रहेंगी, ऐसे में बच्चों को खाना, और पानी साथ लेकर ही आना होगा।
  3. लंच टाइम अलग अलग किये जायेंगे जिससे क्लास टीचर बच्चों के साथ बैठकर वहीं लंच कर सकेंगे।
  4. फिलहाल स्कूल बसों का संचालन नहीं किया जायेगा। बच्चों के मां—बाप को खुद स्कूल छोडने आना होगा।
  5. शिक्षक बच्चों का सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बतायेंगे।