बाईक चोरी का आरोपी गिरफ्तार चोरी की 02 बाईक को किया बरामद

बाईक चोरी का आरोपी गिरफ्तार चोरी की 02 बाईक को किया बरामद
पुलिस अधीक्षक बारां कल्याण मल मीना ने बताया कि दिनांक 31.10.2022 को
फरियादी श्री रोहित पुत्र धनराज मीना उम्र 25 साल निवासी मुंडला थाना मांगरोल जिला बारां ने थाना
मांगरोल पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दी कि मेरे पिताजी धनराज मीना 27.10.2022 को समय 4.00 बजे करीब हमारी मोटर साइकिल स्पलेंडर RJ28SD3449 को हमारे गाँव से मांगरोल सब्जी मंडी
कर्बला मैदान में सब्जी लेने आये थे मोटरसाइकिल को खड़ी कर सब्जी लेने चले गये, सब्जी लेकर
वापस आए तो हमारी मोटरसाइकिल वहा नही मिली मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गय,
इत्यादि पर थाना मांगरोल पर प्रकरण संख्या 220 / 2022 धारा 379 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया
गया।
टीम का गठन :-प्रकरण की घटना को गंभीरता को देखते हुये चोरी की वारदात का खुलाशा करने हेतु
जिनेन्द्र जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन मे तरूणकान्त सोमानी वृताधिकारी वृत अन्ता के
नेतृत्व में रामस्वरूप उ०नि० थानाधिकारी थाना मांगरोल की एक टीम का गठन कर बाईक चोरी के
अज्ञात मुल्जिमो की तलाश शुरू की गई गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व आसूचना के आधार पर आरोपी सुरेंद्र मीना निवासी नोनेरा थाना इटावा को गिरफ्तार
कर मुलज़िम सुरेंद्र के कब्जे से 18.11.2022 को उसके घर नोनेरा से थाना मांगरोल से चुराई हुई
2 मोटरसाइकिल बरामद की गिरफ्तारशुदा आरोपी द्वारा थाना सीसवाली में मेले के दौरान 3-4
मोटरसाईकिल चुराना सामने आया है एवं अन्य वारदातों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र मीना पुत्र शिवप्रसाद मीना निवासी नोनेरा थाना इटावा
पुलिस टीम

  1. रामस्वरूप मीणा उ.नि. थानाधिकारी थाना मांगरोल
  2. हेमचंद स०उ0नि0 पुलिस थाना मांगरोल
  3. सत्येन्द्र हैड कानि 277 साईबर सैल बारां
  4. मनोज कानि 856 थाना मांगरोल