बिरला स्कूल काअथर्व पारीक ने बढ़ाया मान-सम्मान

बिरला स्कूल काअथर्व पारीक ने बढ़ाया मान-सम्मान,

पिलानी (कै पी रूथला )
केंद्रीय शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को घोषित बोर्ड परीक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है विद्यालय मीडिया प्रभारी एन एन मिश्रा ने बताया कि विज्ञान वर्ग में अथर्व पारीक ने 96 .6% अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया उन्होंने बताया वाणिज्य संकाय में मानवी तेतरवाल ने 94.4% अंक प्राप्त किए उन्होंने बताया विज्ञान वर्ग में आकाश रूंथला ने 96. 2 जतिन कुमार ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं इसी प्रकार वाणिज्य वर्ग में आर्यन स्वामी ने 93 .6 हेमंत सैनी ने 93 .2 प्रतिशत अंक हासिल किए विद्यालय प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय के वाणिज्य संकाय में 53 विद्यार्थियों में से 7 विद्यार्थियों ने 91 प्रतिशत जबकि 23 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्होंने बताया कि विज्ञान वर्ग में 143 विद्यार्थियों में से 30 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक 21 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं परीक्षा परिणाम बेहतर रहने पर शुक्रवार को स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को माला पहना कर मिठाई खिलाकर विद्यालय में सम्मान किया कार्यक्रम में विद्यालय उप प्राचार्य वीके शर्मा प्रधानाध्यापक एसपी आनंद परीक्षा प्रभारी राजीव महेश्वरी तथा कोऑर्डिनेटर बाबा चौधरी सहित ने विद्यार्थियों का सम्मान किया