बिरला शिशु विहार राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम 3 स्कूलों में शामिल

बिरला शिशु विहार राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम 3 स्कूलों में शामिल

बिरला शिशु विहार पिलानी को ग्लोबल स्कूल लीडरशिप कोन्सोर्टियम इन्सपायर अवार्ड 2022 (Global School Leadership Consortium Inspire Award-GSLC) से सम्मानित किया गया | बिरला शिशु विहार पिलानी को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम 3 स्कूलों में शामिल कर यह अवार्ड दिया गया है | यह अवार्ड ऋषिहूड़ यूनिवरसिटि, सोनीपत हरियाणा के तत्वधान मे आयोजित कार्यक्रम मे प्राचार्य श्री पवन वशिष्ठ को श्री पंकज शर्मा संस्थापक और सीईओ, जीएसएलसी और श्री साहिल अग्रवाल सीईओ ऋषिहुड यूनिवर्सिटी ने 23 जुलाई को दिया गया |

शिक्षा के क्षेत्र मे गत वर्षो मे दिये गए विशिष्ट योगदान के लिये बिरला शिशु विहार पिलानी को GSLC इन्सपायर अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया है | इस सम्मान समारोह मे मेजर जनरल एस एस नायर निदेशक बिरला एडुकेशन ट्रस्ट पिलानी, डॉ अशोक पांडे निदेशक अहल्कोन ग्रुप और डॉ अनुराग त्रिपाठी सेक्रेटरी सीबीएसई और राष्ट्रिय स्तर के 50 से अधिक प्रसिद्ध शिक्षाविद सम्मिलित हुए एवं शिक्षा के क्षेत्र मे हो रहे नवाचार पर विस्तृत चर्चा की गयी |

प्राचार्य श्री पवन वशिष्ठ ने बताया कि पिछले गत दो वर्ष कोविड-19 महामारी की वजह से समाज के लिये अत्यंत संघर्षशील और हम सभी जानते हैं कि 2020 के बाद शिक्षा ही नही बल्कि पूरी मानव जाति को अपनी चपेट में ले लिया और बच्चो के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित किया।

रातों-रात जीवन शैली बदल गई और शिक्षा ने एक बड़े झटके के बाद अचानक अपना रूप बदल लिया, और एक आकार देने वाले के रूप में इसने सभी बाधाओं को तोड़ दिया और आगे बढ़ गई।
पिछले गत दो वर्ष कोविड-19 महामारी की वजह से समाज के लिये अत्यंत संघर्षशील रहे लेकिन शिक्षको एवं छात्रो के सतत प्रयासो से बिरला शिशु विहार विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र मे नयी उच्चाईयां छु रहा है |

इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए निदेशक, मेजर जनरल(रिटायर्ड) एसएस नायर और स्कूल प्रबंधन के सभी अधिकारियों ने बधाईयां दी |

विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य श्री पवन वशिष्ठ को एकेडमिक कोऑर्डिनेटर और बर्सर श्री विजय तोला, विनीत पांडे, सतीश शुक्ला, नमिता पारीक, रेखा शर्मा, स्कूल के हेड बॉय और हेड गर्ल्स सभी शिक्षक,शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने बधाइयां दी |