सुमेर सिंह राव
सीकर
भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर प्रभारी एडवोकेट रतनलाल सैनी ने बताया कि दिनांक 25-12-2221 को प्रात: योग कार्यक्रम से लेकर सात सत्र समपन्न हुए। प्रथम सत्र में इंदिरा चौधरी ने 6 वर्ष अन्तोदय प्रयास को लेकर विचार रखे । उन्होने कहा कि राजस्थान के सपूत भैरोसिहं शेखावत ने अन्तोदय योजना को राजस्थान मे लागू किया। काम के बदले अनाज उन्होने ही लागू किया। वर्तमान मे भाजपा उसी दिशा मे कार्य करती हुई 12 रूपये मे आम आदमी को बीमा, किसान सम्मान निधि ,महिलाओ को आठ करोड़ गैस कनेक्शन उज्जवला योजना के माध्यम से , 12 करोड़ घरो मे शोचालय देने का काम व जल जीवन मिशन व आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से भाजपा कार्य कर रही है। अगला सत्र बंशीधर बाजिया ने लिया उन्होने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्च पर विफल रही है। छात्रो के साथ आर एस परीक्षा व अन्य प्रतियोगिता परीक्षा मे भष्टाचार कर अन्याय किया है ।
अन्य सत्रो में पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड मंत्री प्रेम सिहं बाजौर,पूर्व झुझुनु सांसद संतोष अहलावत , फूल चन्द भिण्डा, राजेन्द्र शर्मा, मनोहर सैनी, निलम मिश्रा, विष्णु चेतानी ,श्रीकृष्ण जानू आदि ने सत्रो को सम्बोधन किया इस दौरान मचं संचालन भाजपा जिला महामंत्री भंवलाल वर्मा ने किया।
प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, पूर्व विधायक गोरधन वर्मा,रतन जलधारी,दिनेश जोशी,हरिश कुमावत , प्रशिक्षण शिविर संयोजक महेन्द्र जोशी साथ ही जिलापदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।