भाजपा किसान मोर्चा ने श्री राम मंदिर को मानसिक गुलामी बताने वालो पर देशद्रोह की कार्यवाही की मांग की
-श्री राम हमारे आराध्य, श्री राम का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान ; राकेश नायक
-श्री राम मंदिर को मानसिक गुलामी बताने वाले खुद मानसिक दिवालियापन का शिकार,इन्हे करे देश से बाहर : राकेश नायक
कोटा 2 जनवरी । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अयोध्या के श्री राम मंदिर को मानसिक गुलामी का प्रतीक बताने वाले कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन के दल आरजेडी के नेताओ के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट की अवमानना और देशद्रोह की कार्यवाही की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
नायक ने बताया कि मंदिर भारतीय सनातन संस्कृति के केंद्र है परंतु विदेशी आक्रांताओं ने इन्हे क्षति पहुंचाई इसीलिए बाबर के सेनापति मीर बाकी द्वारा अयोध्या के श्री राम मंदिर को क्षति पहुंचाकर बाबरी मस्जिद बनाई जिसका विवाद लम्बे समय तक सुप्रीम कोर्ट में चला अंततः सुप्रीम कोर्ट ने भी श्री राम की ऐतिहासिकता प्रमाणित करते हुए श्री राम मंदिर के निर्माण की अनुमति दी और बाइस जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।
भाजपा नेता सुनील पांचाल और बृजभान यादव ने बताया कि कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन के दल आरजेडी के नेताओ ने पोस्टर जारी कर अयोध्या के श्री राम मंदिर को मानसिक गुलामी का प्रतीक बताया जो स्पष्ट रूप से सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवमानना और भारत के सनातनियो की आस्था पर प्रहार है।
भाजपा नेता लोकेश पांडे और नवीन खत्री ने बताया कि कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर श्री राम को काल्पनिक और श्री राम मंदिर को मानसिक गुलामी बताना कांग्रेस और आरजेडी के मानसिक दिवालियापन का प्रतीक है इन पर देशद्रोह की कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसा अपराध नही कर सके।
इस अवसर पर केशव सिंह, आलोक गोयल,सुनील शर्मा,मनु प्रताप,मोहित कुश्तला,मनीष शर्मा,मोनू पांचाल,नवनीत नागर,चमन सूर्या,लोकेश गुप्ता,नरेंद्र पुरी,भारत शर्मा आदि उपस्थित रहे।