भाजपा किसान मोर्चा ने मोदी की सभा के आमंत्रण के रूप में बांटे पीले चावल

-भाजपा ने किया राष्ट्रवाद का वंदन, मोदी जी का है चंबल की धरा में अभिनंदन : राकेश नायक

कोटा 19 नवंबर।  भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 21 नवम्बर को कोटा में आयोजित होने वाली मोदी जी की आमसभा में भागीदारी लेने के लिए आमजन को पीले चावल बांटकर आमंत्रित किया। नायक ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण अन्न योजना द्वारा साढ़े चार करोड़ लोगो को अन्न देकर, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्नीस लाख लोगो को आवास देकर,आयुष्मान भारत के द्वारा एक करोड़ लोगो को निशुल्क उपचार देकर,किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लगभग सत्तर लाख किसानों को छः हजार रूपये वार्षिक देकर,उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सत्तर लाख ग्रहणीयो को निशुल्क एलपीजी सिलेंडर देकर,स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत इक्क्यासी लाख ग्रामीण घरों में शौचालय बनाकर,मातृ वंदन योजना के अंतर्गत बीस लाख महिलाओ को पांच हजार रुपए वार्षिक देकर,एक लाख बीस हजार युवाओं को स्वानिधि योजना के अंतर्गत एक सौ चोरासी करोड़ रुपए ऋण देकर, मुद्रा योजना में लगभग उधमियो को छियासी हजार करोड़ रुपए का ऋण देकर लाभान्वित किया। भाजपा नेता सुनील प्रजापति और आकाश जैन ने बताया कि मोदी जी ने आर्टिकल 370 हटाकर देश की अखंडता में वृद्धि करी और चुनावों में महिलाओ तैंतीस प्रतिशत आरक्षण देकर नारीशक्ति का वंदन किया है और इसीलिए हाड़ोती की जनता 21 नवम्बर को कोटा में आयोजित आमसभा में मोदी जी का अभिनंदन करेंगे। भाजपा नेता सुनील शर्मा और मनीष शर्मा ने बताया कि शहरवासियों को पीले चावल देकर आमसभा में आमंत्रित किया गया है और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को विजय बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर आलोक गोयल,मनु प्रताप,नरेंद्र पुरी,धवन द्वाला,पप्पू सुमन,लोकेश गुप्ता,मोनू पांचाल,सतीश गोचर आदि उपस्थित रहे।