Kota: भाजपा किसान मोर्चा ने किया यूआईटी सचिव का घेराव

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

ओवर ब्रिजो पर नही लगी सुरक्षा जाली तो कर देंगे ओवरब्रिज जाम : नायक

कोटा 13 मार्च। 
भाजपा किसान मोचा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुमानपुरा और अन्नतपुरा ओवरब्रिज पर सुरक्षा जाली लगाने सहित अन्य समस्याओं के तुरंत समाधान की मांग को लेकर यूआईटी सचिव राजेश जोशी का घेराव किया। नायक ने बताया कि स्मार्ट सिटी कोटा शहर अनियोजित और दुर्घटनाओं को दावत देने वाले अनावश्यक ओवरब्रिजो से युक्त है।कई बार आमजन के द्वारा ओवरब्रिजो पर सुरक्षा जाली लगाने की मांग उठाई गई परंतु यूआईटी प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी जिसका खामियाजा हाल ही में गुमानपुरा ओवरब्रिज से गिरकर एक बाइक सवार को जान देकर चुकाना पड़ा है। पार्षद सोनू धाकड़ ने बताया की कई बार न्यास प्रशासन को खाली प्लाटों में जमा गंदे पानी के समाधान के लिए लेटर देने के बाद भी जनहित की उपेक्षा की जा रही है और लगता है यूआईटी के बाहर धरने पर बैठना पड़ेगा। पार्षद दिलीप सिंह नायक ने सिवरेज के ऊंचे डक्कन से हो रही दुर्घटनाओं और तेजाजी मंदिर के सामने मीट की थडिया लगने और संजय नगर रोड पर खुले नाले का विरोध किया। पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज गौतम ने बताया की अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीब की थड़ी तोड़ी जाती है और अमीरों के अतिक्रमण को  नजरंदाज किया जाता है। भाजपा नेता मनीष शर्मा ने यूआईटी क्षेत्र में हो रहे अवेध खनन और क्रेशर से उत्पन्न डस्ट से लोगो के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। नायक ने बताया कि अगर शीघ्र ही गुमानपुरा और अन्नतपुरा ओवरब्रिज पर सुरक्षा जाली नही लगी तो दोनो ब्रिज पर ट्रेफिक जाम कर दिया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार और न्यास प्रशासन की होगी। इस अवसर पर भाजपा नेता लोकेश गुप्ता, जिला सदस्य घनश्याम ओझा, मंडल अध्यक्ष धनराज बागोरिया, चंदू डोडानी,राधे श्याम नकवाल, नवीन खत्री,सन्नी शर्मा, मनु प्रताप, आलोक गोयल,राकेश मेरोठा,लक्की बंसल, बृजभान यादव,दिनेश मेहरा, आयुष ओसवाल आदि उपस्थित रहे।