जयपुर। भाजपा की केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें अपनी महिलाओं और समुदाय को सुरक्षा के लिए अफगानिस्तान भेज देना चाहिए। भाजपा मंत्री ने असदुद्दीन ओवैसी को ऐसा क्यों कहा आइये हम आपको बताते हैं।
दरअलस असदुद्दीन ओवैसी ने कल एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में नौ में से एक महिला की मृत्यु 5 साल की उम्र से पहले हो जाती है। यहां महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और अपराध हैं। लेकिन, केंद्र सरकार चिंतित हैं कि अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री को यह देखना चाहिए की भारत में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है। अफगानिस्तान से पहले उन्हें अपने देश पर ध्यान देना चाहिए। एआईएमआईएम प्रमुख ने मोदी सरकार से अफगान महिलाओं के बारे में बयान देने से पहले भारत में महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करने का भी आग्रह किया था।
शुक्रवार को असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने पलटवार किया और उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने सुझाव दिया कि ओवैसी को उनकी महिलाओं और उनके समुदाय की रक्षा करने के लिए अफगानिस्तान भेजना बेहतर होगा। उन्होंने कहा, "आईएसआई भारत का दुश्मन है। आपको याद रखना चाहिए कि आईएसआई तालिबान को नियंत्रित करती है और इसे कठपुतली की तरह इस्तेमाल करती है।"