अघोषित बिजलीं कटौती के खिलाफ भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

बून्दी/हिण्डोली 

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका

हिण्डोली क्षेत्र में चरमराई बिजलीं अव्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को हिंडोली विद्युत निगम कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन करके धरना दिया

7 दिन में व्यवस्था सुधारो नही तो फिर होगा आंदोलन :-पूर्व विधायक गुंजल कोटा

इस दौरान मुख्य वक्ता पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि हम आज सिर्फ चेतावनी देने आए है हिंडोली ही नही बल्कि पूरे राज्य में बिजलीं के हालात खराब है और हालात ब्लेक आउट होने तक पहुँच गए और सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है और जनता त्रस्त है ,सरकार गहरी नींद में है, जिसे अब जनता जगाकर रहेगी अभी हम चेतावनी देंने आए है और 7 दिन की चेतावनी देते है कि इस अवधि में सरकार अपनी व्यवस्था सुधार ले नही तो 10 सितम्बर को हम बैठक करके आगे की रणनीति तय करेंगे और फिर जब हम दुबारा आंदोलन करने आएंगे तो फिर हमें कोई शासन प्रशासन रोक नही पाएगा इसलिए अभी समय है कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार कर ले और क्षेत्र में जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल दे और लोड सेटिंग्स के नाम पर ग्रामीणों किसानों की बिजली काटना बन्द करें, और हर हाल में व्यवस्था में सुधार कर ले अन्यथा हम ऐसा आंदोलन करेंगे कि क्षेत्र की ही नही बल्कि जिले की पुलिस भी हमे रोक नही पाएगी इस दौरान बिजलीं समस्याओ को लेकर पूर्व विधायक गुंजल की अगुवाई में विधुत विभाग के उच्च अधिकारियों के नाम जेईएन विजेंदर पहाड़िया को ज्ञापन दिया गया इससे पूर्व भाजपा नेता अजय गुर्जर, उप प्रधान मोरपाल गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सैनी,उपाध्यक्ष सीपी गुंजल, भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष नितेश खटोड़, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भगवान गुजर, महिला मोर्चा जिला मंत्री माया माहेश्वरी, बसोली मण्डल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोमाणी, प्रभु लाल सेन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भेरू प्रकाश माहेश्वरी, मोती हूणं, पंकज बरमुंडा, बाबू भाट, त्रिलोक भाट, कल्याण सिंह, मुकेश मोदी, महेश सोनी, लोकेश सैनी,
देवलाल, महेंद्र गहलोत, नर्सिंग योगी, राजकुमार नामा, पिंटू मेघवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे ।