भाजपा ने किया दीवार लेखन अभियान की शुरुआत
-जनता का विश्वास ही मोदी की ताकत है - बारहठ
राजसमन्द। देश की जनता का विश्वास ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ताकत है जो आज विश्व जगत में फैली हुई है मोदी जी इसी ताकत के बलबूते विश्व मे भारत का नाम रोशन कर रहे है और आज देश व देश के बाहर सभी जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करता है किसी भी देश की जनता अगर नेता की इच्छा करती है तो वो नरेंद्र मोदी जैसे नेता की इच्छा करती है क्योंकि मोदी जी की गारंटी ही इस बात का प्रमाण है कि मोदी जी ने बोला है तो वह शतप्रतिशत होगा ही ओर यही विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ताकत बन करके उन्ही जनता की सेवा के रूप में मोदी जी उतार रहे है भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ ने भाजपा के दीवार लेखन अभियान की शुरुआत करते समय कार्यकर्ताओ के समक्ष कही बारहठ ने आज जिला मुख्यालय पर दीवार लेखन अभियान के वक्त खुद दीवार लेखन भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि अब हम सभी की जिम्मेदारी ओर अधिक हो जाती है जनता के बीच मे पहुंच करके उनके कार्य करना ही हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि उन्होंने जो विश्वास मोदी जी ओर हम पर किया है तो हमे उस विश्वास को कायम रखना है इस अवसर पर गोपाल कृष्ण पालीवाल मनोज पारीक महेश पालीवाल अशोक रांका जवाहर लाल जाट महेंद्र सिंह चौहान, मोहन कुमावत सविता सनाढ्य प्रमोद गौड़ नर्बदा शंकर पालीवाल महेंद्र टेलर लक्ष्मण मौर्य हिम्मत कुमावत गिरिराज सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.