https://youtu.be/xetNw1XZoWo संवादाता शिवकुमार शर्मा कोटा राजस्थान कोटा 28 अप्रैल भाजपा प्रदेश महामंत्री व रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर ने एक बार विवादित बयान दिया है। हिंदुत्व पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा दिए गए बयानों को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी एक पागल खाना है। कांग्रेस में मंदबुद्धि और मेंटल डिस्टर्ब लोगों की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि एमपी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, हिंदूओं पर शोभायात्राओं व जुलूसों व अन्य कार्यक्रमों में मुस्लिमो को पैसा देकर हमले करवाने का बयान देते है। राहुल गांधी कहते हैं, हिंदू, मंदिर में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा अलवर के राजगढ़ में 300 साल पुराना मंदिर तोड़ने पर संत व धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा विरोध जताने व रैली निकालने को नौटंकी बताते हैं। कुछ पागल लोग जाकर के सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देते हैं कि भगवान राम पैदा हुए ही नहीं,यह कपोल कल्पित कल्पना है।उन्होंने कहा इससे ज्यादा पागल कहीं नहीं मिल सकते। यह पागलों का समूह देश साथ क्या करेगा? दिलावर ने सीएम गहलोत व सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं मैं हिंदू हूं। जबकि मंदिरों को तोड़ते हैं। एक पागलों की अम्मा, बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकवादियों की मौत पर रात भर टुकुर-टुकुर रोती है,छाती पीट-पीटकर रोती है। यह बात तो खुद राहुल गांधी ने कही थी, तो बताओ यह कांग्रेस पागल खाना है कि नहीं?