भाजपा मंडल जनूथर के कार्यकर्ताओं की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष परभाती सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के आरंभ में मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रचलित कर समस्त मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परभाती सिंह, महामंत्री बीरीसिंह चौधरी, नेतराम सिंह, रोहतास, लेखराज सिंह, प्रभू, विश्वेंद्र सिंह, कपिल सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।