भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के जन्मदिन पर किये फल वितरित

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के जन्मदिन पर किये फल वितरित

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 17 सितंबर । भाजपा ग्राम माटून्दा के कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72 वां जन्म दिवस फल वितरित कर मनाया।
किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी गिरराज राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 72 वा जन्मदिन मनाया गया जिसमें अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रवक्ता मनीष पाटनी ,जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैथलिया , पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश धाभाई, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलराम यादव थे।
अतिथियों का सम्मान गिरिराज प्रसाद राठौर (सह मीडिया प्रभारी) दुर्गाशंकर वर्मा (भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री) राधेश्याम वर्मा ( मंत्री) हेमंत पांचाल, श्यामसुंदर राठौर, मोहन जी राठौर, पुखराज नागर, गिरिराज नागर, बाबूलाल सैनी, रामलाल माली नारायण राठौर आदि ने सभी अतिथियों का सम्मान व स्वागत किया गया यह कार्यक्रम ग्राम माटूंदा पंचायत भवन के सामने रखा गया
अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर समूचे देश में सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री अपनी जिंदगी का प्रत्येक पल देश की सेवा में लगा रहे हैं। बगैर रुके व बिना थके वह अनवरत देश की सेवा में समर्पित हैं। समस्त देशवासियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।