सुमेर सिंह राव
खंडेला।
मेघवंश जागृति संस्थान एवं अनुसूचित समाज सामूहिक विवाह समिति के संयुक्त तत्वावधान में 27 मार्च को हुए अनुसूचित समाज के 14वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का आशीर्वाद एवं सम्मान समारोह शहर के शांति मैरिज गार्डन में आयोजित हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत दायरा की टीम द्वारा सम्मेलन के सभी जोड़ो के विवाह पंजीयन की कार्यवाही की गई ताकि इन जोड़ो को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ मिल सके। इस दौरान बलाई समाज विकास समिति खंडेला द्वारा पूर्व घोषणा के अनुसार सभी जोड़ो को कन्यादान स्वरुप 1100-1100 रूपये की राशि का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा सहित दीपाराम दायमा, सुभाष चंद वर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे तथा मोहनलाल ढेबाना घाटमदास द्वारा सभी जोड़ो को तीन - तीन साड़िया एवं अनिल माहीच उदयपुरवाटी द्वारा सभी जोड़ो को एक - एक बरी बेस भेंट किया गया। संस्थान द्वारा सभी जोड़ो को पाँच - पाँच जेवरात व दो - दो हाथ घड़ी सहित विवाह प्रमाण पत्र भेंट किये गये। सम्मेलन संयोजक डॉ रणजीत मेहरानिया ने बताया कि समारोह में जिला परिषद सदस्य कैलाश चंद बोपिया मुख्य अथिति एवं विवाह समिति के अध्यक्ष शिव दयाल पालीवाल ने अध्यक्षता की तथा कानदास महाराज ने सानिध्यकर्ता के रूप में आशीर्वाद प्रदान किया। विवाह समिति के उपाध्यक्ष गोपाल राम वर्मा, आकाशवाणी के एंकर प्रभुदयाल वर्मा, डॉ अम्बेडकर संस्थान नीमकाथाना के पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल बलाई एवं मानकचन्द खंडेला बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में डॉ भगीरथ खारड़िया, हंसराज किलानिया, चिरंजीलाल किरोड़ी, राजेंद्र मानोतिया, डॉ प्रदीप बेसरवाडिया, शंकर लाल सिवोड़िया, रमेश कुमार कोटड़ा, अन्नू कुमार मेहरानिया, प्रहलाद मेहरानिया, मनोज कुमार त्वीनवाल, मोहनलाल किलानिया, झूथाराम किलानिया, सुल्तान वर्मा, पूरण मल किरोड़ी, बाबूलाल रलावता, सम्पत पालीवाल, बाबूलाल पालीवाल आदि कार्यकर्ता एवं भामाशाहो का प्रमाण पत्र देकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रवण खारड़िया ने किया।