शहर में जरूरतमंदों की सहायतार्थ रक्तदान शिविर लगाया
कोटा। रक्त की कमी को देखते हुए हिंदू संगठनों व कहीं सामाजिक समितियां द्वारा राष्ट्रीय मंत्री गुड्डू मरचुनिया की अगुवाई में रक्तदान शिविर लगाया जिसमें कुल 82 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण के विधायक श्रीमान संदीप शर्मा जी ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव के बीच उपजी मौसमी बीमारियों के चलते शहर के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी गंभीर चुनौती बनी हुई है। इस आपात संकट के दौर में शहर के सेवाभावी युवा रक्त को डोनेट करने में आगे आ रहे हैं। युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। राष्ट्रीय मंत्री गुड्डू मरचुनिया की अगुवाई में कोटा ब्लड बैंक समिति परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने अपार उत्साह से बढ़ चढ़कर भाग लिया।
हिंदू संगठन के राष्ट्रीय मंत्री गुड्डू मरचुनिया ने बताया कि हमने 15 दिन के अंदर यह दूसरा कैंप लगाया है। डेंगू के प्रकोप व आकस्मिक जरूरत पड़ने पर आ रही रक्त की कमी को देखकर यह कैंप लगाए जा रहे हैं। रक्तदान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आगे भी इस तरह कैंप लगते रहेंगे जरूरतमंदों को रक्त निशुल्क दिया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा जी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया लायंस क्लब ने कार्यक्रम में सहयोग किया गया रक्तदान में प्रमुख रूप से शामिल नितेश सैनी भीम अंबेश अजय सेन मानस मीणा सिद्धार्थ सोनी लोकेश तौसीफ सागर सोनी विवेक गुर्जर रोहित मीणा जावेद अली रोहताश वर्मा अजय मेघवाल अरुण शर्मा पुनीत सुमन जिम्मी अक्षय यादव माइकल बाबा राकेश सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे