राष्ट्रीय मेगा ब्लड डोनेशन ड्राई कैंप को लेकर बल्ड डोनोरो ने दिखाया उत्साह,
समाज के युवा और महिलाओं सहित कई अन्य युवाओं ने अपना ब्लड देकर केंप का बने हिस्सा,
शहर के पांच जगहों पर आयोजित हुआ कैंप,
सफल आयोजन में नर्सिंग कर्मियों की रही भागीदारी,
पाली
स्वर्गीय श्रीमती रश्मि देवी एवं स्वर्गीय भेर चंद गोगड़ स्मृति में नारायण चंद ,भरत गोगड़ पीयूष पीयूष गोगड़ के सहयोग एवं तेरापंथ युवक परिषद द्वारा राष्ट्रीय मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव कैंप का आयोजन पाली शहर के पांच जगह पर आयोजित हुआ। ब्लड डोनेशन कैंप को लेकर युवक परिषद व समाज के पुरुष और महिलाओं के द्वारा कैंप को सफल बनाने में सुबह से ही तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों द्वारा उत्साह देखा गया । कैंप में अणुव्रत समिति की सचिव प्रियंका चोपड़ा ने अपना ब्लड डोनेट कर इस राष्ट्रीय मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का हिस्सा बनी । साथ ही जगह जगह पर समाज की महिलाओं और पुरुषों सहित अन्य समाज के लोग भी कैंप अपना ब्लड डोनेट कर इस राष्ट्रीय मेगा ब्लड कैंप का हिस्सा बने। बता दे कि आज ही के दिन देश भर के 28 राज्यों के करीब एक हजार जगह पर यह कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप को सफल बनाने में तेरापंथ युवक परिषद के विभिन्न भाटिया प्रदीप चोपड़ा , निलेश मेहता , जीतेंद्र छाजेड़ , सुरेश सेठिया, बांगड़ अस्पताल नर्सिंग कर्मियों का भी योगदान रहा।
मुकेश राजा पाली मारवाड़ राजस्थान