PM Modi की सुरक्षा में सेंध, बैरिकेड्स तोड माला पहनाई

जयपुर। कर्नाटक के हुबली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में सेंध लग गई। रोड शो के दौरान एक किशोर बैरिकेड्स को कूदकर प्रधानमंत्री मोदी को माला पहनाने के लिए पहुंच गया। 
पुलिस के मुताबिक 15 साल के एक लड़के ने पीएम मोदी के रोड शो के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को कूदकर उनकी गाड़ी तक पहुंच गया। सुरक्षा गार्डों द्वारा खींचे जाने से पहले उन्होंने पीएम मोदी को फूलों की माला सौंपी। पीएम मोदी उस माला लेकर अपनी कार के बोनट पर लगाते नजर आए.
बता दें कि प्रधानमंत्री को देश में सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा प्राप्त है और इसे एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। कर्नाटक की पुलिस ने पीएम की जान को कोई खतरा होने से इनकार किया है और कहा है कि किशोर समर्थक था।