पाली की पंचायती करना, कांटो भरा ताज पहनना-परिहार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पाली बीआरओ परिहार पहुंचे पाली
मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान
पाली
कांग्रेस संगठन चुनाव के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पाली शहर के बीआरओ सुनील परिहार रविवार को बापू नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे । कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा परिहार का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
परिहार ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारी से रूबरू होते हुए हंसते हुए कहा कि पाली की पंचायती करने आना सर पर कांटों का ताज पहन कर आने के बराबर है । उन्होंने अपने विचार रखते हैं कहा कि आम सहमति से ही अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी ।आप ऐसे पदाधिकारी को चुने जो संगठन की मजबूती और सभी को एक साथ लेकर साथ चल सके। अध्यक्ष चुनने को लेकर जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से राय ली गई। मीटिंग में पूर्व विधायक भीमराज भाटी , केवल चंद्र गुलेचा, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता हकीम भाई, प्रदेश कांग्रेस सचिव नीलम बिड़ला, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द पूर्व नगर परिषद सभापति प्रदीप हिंगड़, मांगीलाल गांधी, शहर अध्यक्ष महबूब टी, पार्षद बाबूलाल आर्य प्रकाश चावला, ओमां चौधरी, सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहें।