ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी नगर परिषद लंपि वायरस को लेकर नहीं है चिंतित
उदासीन व्यवस्था नहीं है लाने ले जाने का कोई वाहन
बूंदी 15 सितंबर ,गोवंश में फैल रहे लंपि वायरस पूरे प्रदेश में इन दोनों चरम पर है पर बूंदी शहर से नगर परिषद द्वारा बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में टूटी हुई दीवारें कचरा और गंदगी का अंबार चारे पानी की समुचित व्यवस्था नहीं कोई कर्मचारी देखरेख वाला नहीं गलती से कोई गोसेवक एक लंपि ग्रसित गाय को छोड़ गया उसका भी समुचित इलाज व्यवस्था नहीं उसको बेकद्री से इंजेक्शन लगाए गए जिससे उसके शरीर से रक्त की धाराएं बह रही है होने में तो पूरे शहर में बहुत सारे गोवंश लंपि वायरस से ग्रसित है पर नगर परिषद अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ कर यह कह रही है कि हमारे पास लाने ले जाने के लिए कोई वाहन नहीं है ऐसे में पूरे शहर में सैकड़ों की तादाद में गोवंश घूम रहे हैं और लगातार ग्रसित हो रहे हैं कुछ गो सेवकों द्वारा समाचार लिखे जाने तक 10 से 15 गोवंश चिन्हित कर आइसोलेशन सेंटर में पहुंचाए गए पर उनकी इलाज चारा पानी की व्यवस्था नगर परिषद के जुम्मे होने पर भी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही है और लगातार पूरे शहर में कई सारे गोवंश ग्रसित होते जा रहे हैं अगर समय रहते नगर परिषद चेत जाए तो अब भी गोवंश को इस महामारी से बचाया जा सकता है