Virat Kohli के बचाव में उतरे कप्तान Rohit Sharma, खराब फॉर्म को लेकर दिया ये बयान

जयपुर। पूर्व कप्तान विराट कोहली की खराब फॉर्म लगातार जारी है। इंग्लैण्ड के खिलाफ अंतिम टी 20 मैच में कोहली का बल्ला शांत रहा जिसके कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व दिग्गज खिलाडी अब विराट कोहली को टीम से ड्रॉप करने और घरेलु क्रिकेट खेलने की सलाह दे चुके हैं। ऐसे समय में कप्तान रोहित शर्मा विराट कोहली के साथ खडे हुई हैं।

मैच के बाद रोहित शर्मा से विराट कोहली के खराब प्रदर्शन को लेक के बावजूद टीम में बने रहने और कप्तान एवं कोच को इस सिचुएशन को हैंडल करने पर मीडियाकर्मी ने सवाल पूछा तो रोहित ने जबाव देते हुए कहा कि हम विराट कोहली के साथ हैं ,विराट कोहली 10 साल तक लगातार टीम को जीत दिलाते रहे हैं । दो मैच में किसी का भी प्रदर्शन खराब हो सकता है। हमें क्वालिटी में विश्वास है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव द्वारा कोहली के बारे में दिये गये बयान के सवाल पर रोहित ने कहा कि, बाहर क्या कहा जा रहा है हम उसको नहीं सुन रहे हैं। हमें पता है कि अंदर क्या चल रहा है । हमें बाहर की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें हर खिलाड़ी की क्वालिटी में विश्वास है। फॉर्म अच्छी या बुरी हो सकता है। लेकिन खिलाड़ी की क्वालिटी सब कुछ होती है।

बता दें कि इंग्लैण्ड के खिलाफ दो टी 20 मैचों में विराट ने मात्र 12 रन बनाये। विराट की मौजूद फॉर्म को देखते हुए उन्हें टी 20 फॉर्मेट से बहार का रास्ता दिखाया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ युवा खिलाडी भी लगतार शानदार प्रदर्शन करके टीम में जगह बनाने के लिए दरवाजा खटखटा रहे हैं। ऐसे में विराट पर दबाव और भी बढता जा रहा है।