सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे की राजकीय प्राथमिक विद्यालय साहवाली ढाणी में नर्सरी टीचर श्योकरण प्रसाद द्वारा टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सहायक कर्मचारी सुभाष सैनी भी साथ रहे। नर्सरी टीचर श्योकरण प्रसाद ने वैक्सीन सेंटर का निरक्षण कर टीम से सूचना प्राप्त की।
वार्ड नंबर 8 में काली देवी ढाणी खात्यावाली ने आज कोविड-19 का टीका 105 साल पूर्ण करने के उपलक्ष में लगवाया।
टीकाकरण टीम में डॉक्टर परमानंद शर्मा, जीएनएम कुलदीप चोपदार, विवेक शर्मा, डीईओ कैलाश बबेरवाल, आशा सहयोगिनी सुमन योगी, राजबाला, मयंक, वार्ड पार्षद मधु सैनी सहित मौजूद थे।