हीरालाल नागर के मंत्री बनने पर मनाया जश्न
कोटा 30 दिसंबर। कोटा के सांगोद विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री हीरालाल नागर को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने पर शनिवार को उनके आवास पर जश्न मनाया गया।
निजी सहायक जगदीश शर्मा ने बताया कि श्री नागर द्वारा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ लेने के अवसर पर उनके आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी।
इस अवसर पर मनोज गुर्जर बालूहेडा, पंचायत समिति सदस्य प्रमोद शर्मा एवं अन्य प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद थे।श्री हीरालाल नागर(63 ) का जन्म ग्राम अन्ताना, तहसील अटरू जिला बारां में हुआ। श्रीनागर विधानसभा चुनाव 2023 में सांगोद विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं। इससे पूर्व वे वर्ष 2013 में विधायक रहे हैं। छात्र जीवन से ही श्री नागर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक दायित्वों में संलग्न रहे हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री रामलाल आनंद कॉलेज से स्नातक शिक्षा प्राप्त की।