मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से दिए निर्देश

-सीएम के निर्देशों की पालना करें- जिला कलेक्टर


कोटा 01 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा  की अध्यक्षता में गुरूवार को वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई ,कार्यालयों में औचक निरीक्षण, कानून एवं शांति व्यवस्था, अवैध खनन के रोकने के लिए अभियान, विकसित भारत संकल्प यात्रा सहित विभिन्न मुद्दो पर निर्देश दिये।

वीडियो कान्फ्रेस में संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, ग्रामीण कावेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन भगवत सिंह राठौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
              
जिला कलेक्टर ने वीसी के तुरंत बाद अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाए। कार्यालयों में समयबद्धता एवं अनुशासन की पालना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज एवं अन्य चिकित्सालय प्रभारियों को निर्देश दिए कि सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। शौचालयों की सफाई ओपीडी के समय जल्दी-जल्दी कराई जाए और सफाई कब हुई इसका चार्ट भी प्रदर्शित किया जाए। पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने वीसी में मुख्यमंत्री के समक्ष जनसुनवाई व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी।