सिविल डिफेंस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग के शव को निकाला बाहर, बुजुर्ग ने चेता पुलिया से लगाई छलांग

धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

हिण्डोली क्षेत्र के चेता गांव की पुलिया में रविवार देर रात 11 बजे के लगभग एक बुजुर्ग बह गया। सूचना पर उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी, डीएसपी श्याम सुंदर विश्नोई मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुचे और सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी सिविल डिफेंस की टीम को बुजुर्ग व्यक्ति नही मिला। डीएसपी श्याम सुंदर विश्नोई ने बताया कि क्षेत्र के अनंदगंज निवासी रामलाल पुत्र गोपीलाल ढोली उम्र 62 वर्ष चेता पुलिया की नदी में बह गया है। घटना लगभग 11 बजे के आसपास की है। सिविल डिफेंस के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग के शव को आखिरकार ढूंढ निकाला और शव को बाहर निकाल दिया। उसके बाद शव पुलिस को सुपुर्द कर दिया वही पुलिस भी अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।