महाराजा सवाई मानसिंह की 335 वी जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान।
जयपुर 30 अक्टूबर 2022 श्री राजपूत सभा कार्यकारिणी सदस्य गजराज सिंह कैलाई एडवोकेट ने बताया जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जयसिंह जी द्वितीय की 3 नवंबर को आने वाली 335 वी जयंती के उपलक्ष में आज श्री राजपूत सभा के द्वारा स्टेच्यू सर्किल पर स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, आज के अभियान में श्री राजपूत सभा की कार्यकारणी के अलावा टीम प्रयास के सदस्य, भूतपूर्व सैनिक, युवाओं और नगर निगम ग्रेटर का भी सराहनीय योगदान रहा।
श्री राजपूत सभा के द्वारा टीम प्रयास को स्वच्छता के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गयाl