हर घर तुलसी कार्यक्रम के तहत क्लब हिल्स परिवार ने वितरित किये 100 तुलसी माता के पौधे

हर घर तुलसी कार्यक्रम के तहत क्लब हिल्स परिवार ने वितरित किये 100 तुलसी माता के पौधे

सुमेरपुर, महेंद्र मेवाड़ा

सुमेरपुर लॉयन्स एवं लियो क्लब सुमेरपूर हिल्स परिवार द्वारा आज बुधवार को सुबोधीधाम जोधपुर में प्रांतीय कार्यक्रम हर घर तुलसी के तहत "पर्यावरण की रक्षा दुनिया की सुरक्षा" को मध्यनजर रखते हुये 100 तुलसी माता के पौधे आमजन को भेंट किये गये।
प्रोजेक्ट चैयरमेन व क्लब प्रशासक लायन प्रियंका मेवाडा ने बताया कि
राष्ट्र संत श्रीचंद्रप्रभ महाराज साहब, पूर्व प्रान्तपाल लायन सुखराज मेहता एवं हमारे क्लब हिल्स के चार्टर अध्यक्ष व जोन चैयरमेन लायन पंकज राज मेवाडा के सानिध्य में आज प्रांतीय कार्यक्रम हर घर तुलसी "पर्यावरण की रक्षा दुनिया की सुरक्षा" के तहत सुबोधि-धाम में प्रवचन सुनने वाले महानुभावों व आमजन को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताकर 100 तुलसी माताजी के पौधे भेंट किये गये।
चार्टर अध्यक्ष एवं जोन चैयरमेन मेवाडा ने बताया कि "सोच बदलो जीवन बदल जायेगा कि भावना के साथ" आज राष्ट्र संत श्रीचंद्रप्रभ महाराज साहब व पूर्व प्रान्तपाल के हाथों सभी महानुभावों को तुलसी माता के पौधे भेंट किये गये।
राष्ट्र संत श्रीचंद्रप्रभ महाराज साहब
ने अपने प्रवचन में बताया कि हरयाली का मौसम है आप इसे अपने घर मे लगाकर हरयाली बढ़ाये ये अपने आप में एक आर्युवेद की दवा भी है और घर में तुलसी का पौधा लगाना भी मंगलकारी माना जाता है।
गुरुदेव ने सभी सेवा भावी महानुभावों का सेवा कार्यो के लिये आभार जताया और निश्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए चार्टर अध्यक्ष व जोन चैयरमेन मेवाडा को खूब-खूब साधुवाद दिया।
इस पुण्य सेवा में पूर्व प्रान्तपाल लायन सुखराज मेहता, लायन नीलम मेहता,
क्लब प्रशासक लायन प्रियंका मेवाडा,
योगिता यादव, आर्ची मेवाडा, जे एल राठी, कैलाश राठी, अशोक लाहोटी, सोहनराज, सुमित्रा वडेरा, अनिल कुमार, राहुल, कमला जैन, नंदा राठी, दुर्गा सोनी, वीणा प्रजापत, मीनू जैन, विभा, पोपट भाई सुराणा, जुगलकिशोर जांगिड़ आदि का सराहनीय सहयोग रहा।